Header Ads

5 ऐसे जीव जो विलुप्त होने वाले है

 5 ऐसे जीव जो विलुप्त होने वाले है

5 ऐसे जीव जो विलुप्त होने वाले है

1) Saiga (सइगा)

सइगा हिरन की एक प्रजाति है, ये जानवर बेहद ही मासूम और सीधा-साधा सा-क्यूट जानवर है। मंगोलिया और आसपास के कुछ देशों में पाए जाने वाला ये जानवर विलुप्त होने की कगार पर है।

2) Proboscis Monkey (प्रोबोसिस बंदर)

इसे Proboscis Monkey भी कहा जाता है। इंडोनेशिया के जंगलों में पाए जाने वाला ये बंदर इंसानों का असली पूर्वज लगता है। इसके बाद भी इसे बचाने के बारे में कोई नहीं सोचता, जिसके कारण अब ये बंदर दुनिया में खत्म होने की कगार पर हैं।

3) Pied tamarin (पाइड तमारिन)

ओल्ड वर्ल्ड मंकी प्रजाति का यह बंदर इंसानों की तरह दिखने की वजह से खासा चर्चित है, लेकिन ब्राजील के अमेजन रेन-फोरेस्ट में पाया जाने वाला यह बंदर अब बहुत ही दुर्लभ हो चुका है। इसकी वजह है इनकी घटती संख्या।

4) Tree pangolin (ट्री पैंगोलिन)

यह खूबसूरत जीव यूं तो अफ्रीका में पाया जाता है, लेकिन अब वहां भी आसानी से नहीं दिखाई देता यह जीव, क्योंकि ये भी विलुप्त होने की कगार पर हैं।

5) Phillippine eagle (फिलीपीनी चील)

ये दूसरी चीलों से अधिक बड़ी और ताकतवर होती है। यह मुख्य तौर से फिलीपींस में पाईजाती है। ये खाने में बड़े-बड़े सापों को खाती है। इसे 4 जुलाई 1995 को फिलीपींस की नेशनल बर्ड घोषित किया गया था, लेकिन अब यह तेजी से विलुप्त होने की श्रेणी में आ रही है।

No comments

The Legacy of Scott Adams: Systems, Success, and the Final Message of 2026

The Architect of Satire: How Scott Adams Changed the Way We Work and Think (2026 Legacy) The creative world lost a monumental, albeit contr...

Powered by Blogger.