Header Ads

Turkey Syria Earthquake update: तुर्की-सीरिया में भूकंप से अब तक 8000 की मौत, शवों के मिलने का सिलसिला जारी।

 Turkey Syria Earthquake update: तुर्की-सीरिया में भूकंप से अब तक 8000 की मौत, शवों के मिलने का सिलसिला जारी। 




तुर्की में 3 महीने तक इमरजेंसी का ऐलान किया गया है. यहां सभी स्कूलों को 13 फरवरी तक बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं सभी सरकारी इमारतों को शेल्टर होम बनाया गया है. तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने बताया कि अब तक 70 देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि यह तुर्की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी आपदा है. तुर्की में 10000 कंटेनर को शेल्टर बनाने की तैयारी की गई है.

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप से अब तक 8000 लोगों की मौत हो चुकी है. तुर्की में 5,894 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 34,810 लोग घायल हैं. वहीं विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सीरिया में 1,220 लोगों की जान गई है. जबकि सीरिया में सरकार नियंत्रित इलाकों में 812 लोगों की मौत हुई है. तुर्की में भूकंप से करीब 6000 इमारतें तबाह हो गई हैं. जबकि सीरिया में 400 इमारतें पूरी तरह से जमींदोज हो गईं, जबकि 1220 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है. 

भूकंप में तुर्की की ऐतिहासिक मस्जिद भी तबाह हो गई. तुर्की के मालाटया शहर में स्थित यह ऐतिहासिक येनी कैमी (Yeni Camii) मस्जिद खंडहर में तब्दील हो गई. यह मस्जिद 100 साल से अधिक पुरानी थी लेकिन भूकंप से यह तहस-नहस हो गई है. इससे 100 सालों का इतिहास जुड़ा हुआ है, जो अब मलबे में दब गया.

मेक्सिको के डॉग कर रहे रेस्क्यू 

मेक्सिको के चर्चित रेस्क्यू डॉग तुर्की में मलबों में इंसानों की तलाश में मदद कर रहे हैं. मेक्सिको अपने ट्रेन्ड और विशेष खोजी कुत्तों के लिए जाना जाता है. उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेट के किनारे है, ऐसे में यहां भी भूकंप आता रहता है. मेक्सिको में अक्सर कुत्तों का इस्तेमाल रेस्क्यू अभियान में किया जाता है. 16 कुत्तों की टीम मेक्सिको से रेस्क्यू के लिए तुर्की पहुंची है. 
 
बर्फबारी और खराब मौसम रेस्क्यू में चुनौती। 

तुर्की में बर्फबारी भी जारी है. ऐसे में यहां रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कत हो रही है. इतना ही नहीं खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर की भी लैंडिंग नहीं हो पा रही है. ऐसे में तमाम मदद प्रभावित इलाकों में सड़क के रास्तों से पहुंच रही है. भूकंप से तुर्की-सीरिया कॉरिडोर भी तबाह हो गया है. ऐसे में सड़क के रास्ते सीरिया तक मदद नहीं पहुंच पा रही है

20 हजार से लोगों के मारे जाने की आशंका- WHO 

WHO ने तुर्की और सीरिया में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई है. WHO ने तुर्की और सीरिया में 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है. इतना ही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दोनों देशों में 2.3 करोड़ लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं. 
 
तुर्की में सरकारी इमारतों को शेल्टर होम बनाया गया

तुर्की में 3 महीने तक इमरजेंसी का ऐलान किया गया है. यहां सभी स्कूलों को 13 फरवरी तक बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं सभी सरकारी इमारतों को शेल्टर होम बनाया गया है. तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने बताया कि अब तक 70 देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठन मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि यह तुर्की ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी आपदा है. तुर्की में 10000 कंटेनर को शेल्टर बनाने की तैयारी की गई है. 

तुर्की में सोमवार को आया था 7.8 तीव्रता का भूकंप

तुर्की में सोमवार सुबह 04:17 बजे भूकंप आया था. इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी. भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास था. यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर स्थित है. ऐसे में सीरिया के कई शहरों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए. यह तुर्की में 100 साल में सबसे तीव्रता वाला भूकंप बताया जा रहा है. US Geological Survey के मुताबिक, भूकंप के बाद 77 झटके लगे. इनमें से एक झटका 7.5 तीव्रता का था. जबकि तीन झटके 6.0 तीव्रता से अधिक थे.
 

 

No comments

The Legacy of Scott Adams: Systems, Success, and the Final Message of 2026

The Architect of Satire: How Scott Adams Changed the Way We Work and Think (2026 Legacy) The creative world lost a monumental, albeit contr...

Powered by Blogger.