Header Ads

Best love shayari in hindi for girlfriend - लव शायरी हिंदी में

 Best love shayari in hindi for girlfriend - लव शायरी हिंदी में

Best love shayari in hindi for girlfriend - लव शायरी हिंदी में

दोस्तो, अगर आप किसी से सच्चा प्रेम करते है तो जरूर आप उनसे सीधे तौर पर अपनी बात नही कर पा रहे होंगे तो आप इन love shayari in hindi की मदद से आप अपने प्रियतम तक अपने दिल की बात अप्रत्यक्ष तौर पर कर सकते है इस लेख में हमने आपके लिए best romantic love shayari in Hindi, love shayari in hindi for girlfriend, beautiful love shayari in hindi को संग्रहित किया है।

तो चलिए दोस्तो best romantic love shayari in hindi की शुरुआत करते हैं।


दो बातें उनसे की तो दिल का दर्द खो गया,

लोगो ने हमसे पूछा तुमको क्या हो गया,

हम तो बस यूँ ही मुस्कुरा कर रह गये,

अब कैसे कहे हमे भी किसी से प्यार हो गया।


सफर वही तक जहाँ तक तुम हो,

नज़र वही तक जहाँ तक तुम हो,

वैसे तो हज़ारों फूल खिलतें हैं गुलशन में मगर,

खुशबू वही तक जहाँ तक तुम हो।


मेरे वजूद में काश तू उतर जाए,

मैं देखूं आईना और तू नज़र आये,

तू हो सामने और ये वक्त ठहर जाए,

और ये जिंदगी तुझे देखते हुए गुज़र जाए।


नज़रो को तेरे प्यार से इंकार नही है,

अब मुझे किसी और का इंतज़ार नही है,

मैं खामोश हूँ तो वो वजूद है मेरा,

लेकिन तुम ये न समझना मुझे तुमसे प्यार नही है।


क्यों किसी से इतना प्यार हो जाता है,

एक दिन का भी इंतज़ार दुष्वार हो जाता है,

अपने भी लगने लगते हैं पराये,

जब एक अजनबी पर एतवार हो जाता है।


मैं यूँ मिलूँ तुझसे की तेरा लिबास बन जाऊँ,

तुझे बना कर समंदर खुद प्यास बन जाऊँ,

आज पहलू में टूट कर बिखर जाऊँ,

कल को शायद मुमकिन नही हो मैं तुझको पाऊँ।


भंवर से निकल कर एक किनारा मिला है,

जीने को फिर एक सहारा मिला है,

बहुत कश्मकश में थी ये जिंदगी मेरी,

अब इस जिंदगी में साथ तुम्हारा मिला है।


एक सपने की तरह सजा कर रखु

अपने इस दिल में हमेशा छुपा कर रखु

मेरी तक़दीर मेरे साथ नहीं वर्ना

ज़िंदगी भर के लिए उसे अपना बना कर रखु।


हर पर्वत को झुका नही सकते,

हर दरिया को सुखा नही सकते,

तुम हमे भूल जाओ भले ही,

लेकिन हम तुम्हे कभी भुला नही सकते।


मीठी मीठी यादे पलकों पे सजा लेना

एक साथ गुज़ारे पल को दिल में बसा लेना

नज़र ना आऊं हकीकत में अगर

मुस्कुरा कर मुझे सपनो में बुला लेना।


Romantic shayari in hindi


ख़ामोशी इकरार से कम नहीं होती

सादगी भी सिंगार से कम नहीं होती

ये तो अपना अपना नज़रिया है मेरे दोस्त

वर्ना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।


कोई चाँद से मोहब्बत करता है,

कोई सूरज से मोहब्बत करता है,

हम उनसे मोहब्बत करते हैं,

जो हमसे मोहब्बत करता है।


तरसती नज़रो ने हर पल आपको ऐसे मांगा

जैसे हर अमावस में चांद मांगा

रूठ गया वो खुदा भी हमसे

जब हमने अपनी हर दुआ में आपको मांगा ।


हर फैसला किया नही जाता सिक्का उछाल के,

ये दिल का मामला होता है जरा देख-भाल के

तुम क्या जानो हमे तुमसे कितनी मोहब्बत है,

कहो तो अभी रख दूँ अपना कलेजा निकाल के।


धीरे से आकर हमारे दिल में उतर जाते हो,

खुशबू की तरह मेरी सांसो में बिखर जाते हो,

अब तो तुम्हारे इश्क में ये हाल हो गया है,

सोतें जागते बस तुम ही तुम नजर आते हो।


Love shayari in hindi


अपनी कलम से लिखूं वो लफ़्ज़ हो तुम,

अपने दिमाग से सोच लूँ वो ख्याल हो तुम,

अपनी दुआओ में मांग लूँ वो मन्नत हो तुम,

और जिसे हम अपने दिल में रखते हैं वो चाहत हो तुम।


दीवाना हूँ तेरा मुझे इंकार तो नही,

कैसे मैं कह दूँ मुझे प्यार नही,

कुछ शरारत तो तेरी निगाहों की भी थी,

मैं अकेला इसका गुनहगार तो नही।


वक्त बदलता है जिंदगी के साथ

ज़िन्दगी बदलती है वक्त के साथ

वक्त नही बदलता अपनो के साथ

बस अपने ही बदल जाते है वक्त के साथ।


आपकी चाहत हमारी कहानी है

ये कहानी इस वक़्त की मेहरबानी है

हमारी मौत का तो पता नहीं

पर हमारी ये ज़िंदगानी सिर्फ आपकी दीवानी है।


ख्वाइश है तुझे अपना बनाने की,

और कोई ख्वाइश नही इस दीवाने की,

शिकायत मुझे तुझसे नही खुदा से है,

क्या ज़रूरत थी तुझे इतना खूबसूरत बनाने की।


किसी की धड़कनों के पीछे कोई बात होती है

हर दर्द के पीछे कोई याद होती है

आपको पता हो या ना हो

आपकी हँसी या खुशी के पीछे हमारी फ़रयाद होती है।


Hindi shayari for girlfriend


वो दिल ही क्या जो वफ़ा ना करे

तुझे भूल कर जीयूं खुदा ना करे

रहेगा तेरा प्यार ज़िंदगी बन कर

वो बात और है अगर ज़िंदगी वफ़ा ना करे।


क्यों सताते हो हमें बेगानो की तरह

कभी तो याद करो चाहने वालों की तरह

हम में थी कोई कमी जो आपको याद ना आये

आपमें थी कुछ बात जो हम आपको भुला ना पाए।


आग लगी दिल में जब वो खफ़ा हुए,

एहसास हुआ तब, जब वो जुदा हुए,

करके वफ़ा वो हमे कुछ दे न सके,

लेकिन दे गये बहुत कुछ जब वो वेबफा हुए।


तेरी मोहब्बत ने हमे बेनाम कर दिया,

हमे हर ख़ुशी से अंजान कर दिया,

हमने तो कभी नही चाहा था हमे मोहब्बत हो,

लेकिन उसकी पहली नज़र ने हमे नीलाम कर दिया।


बहुत सुकून मिलता है जब उनसे हमारी बात होती है,

वो हजारो रातों में वो एक रात होती है,

जब निगाहें उठा कर देखते हैं वो मेरी तरफ,

तब वो ही पल मेरे लीये पूरी कायनात होती है।


किसी न किसी को किसी पर एतवार हो जाता है,

एक अजनबी सा चेहरा ही यार हो जाता है,

खूबियों से ही नही होती मोहब्बत सदा,

किसी की कमियों से भी कभी प्यार हो जाता है।


वो आँखों से अपनी शरारत करते हैं

वो अपनी अदाओं से कयामत करतें हैं।

हमारी निगाहें उनके चहरे से हठतीं नही,

और वो हमारी निगाहों की शिकायत करतें हैं।


इस नजर ने उस नजर से बात करली,

रहे खामोश मगर फिर भी बात करली,

जब मोहब्बत की फ़िज़ा को खुश पाया,

तो दोनों निगाहों ने रो रो कर बरसात करली।


दिल का हाल बताना नही आता,

हमे ऐसे किसी को तड़पाना नही आता,

सुनना तो चाहतें हैं हम उनकी आवाज़ को,

पर हमे कोई बात करने का बहाना नही आता।


हर कदम हर पल हम आपके साथ है,

भले ही आपसे दूर सही, लेकिन आपके पास हैं,

जिंदगी में हम कभी आपके हो या न हों,

लेकिन हमे आपकी कमी का हर पल एहसास हैं।


तुझे देख कर ये जहाँ रंगीन नजर आता है,

तेरे बिना दिल को चैन कहां आता है,

तू ही है मेरे इस दिल की धड़कन,

तेरे बिना ये जहां बेकार नज़र आता है।


हम आशा करते हैं कि ये लेख love shayari in hindi आपको जरूर पसंद आई होगी।

No comments

The Legacy of Scott Adams: Systems, Success, and the Final Message of 2026

The Architect of Satire: How Scott Adams Changed the Way We Work and Think (2026 Legacy) The creative world lost a monumental, albeit contr...

Powered by Blogger.