Header Ads

Dil Ki Tamanna - दिल की तमन्ना Romantic Hindi Poem Written by Amrit Sahu

 

Dil Ki Tamanna - Romantic Hindi Poem Written by Amrit Sahu

   दिल की तमन्ना 


खोया तुम्हारी यादो में 

समां फिर जैसे रोशन हैं 

सामने कही तुम आ जाओ

कितना हसीन वो मौसम हैं


तुम्हारी चाहत में डूबा रहता 

फिर भी तुम अंजान हो 

कैसे कहूँ मैं तुम्हें ये सब 

कि तुम बिन मैं बेजान हूँ


मुस्कुराता तुम्हें देखकर 

सारे गम मेरे मिट से जाते 

तुम्हारे सिवा कुछ नहीं हैं जैसे 

सारी दुनिया तुझमे सिमट से जाते 


तुम्हारी आँखो में खुद को देखकर 

मन में जागे कितने उमंग हैं 

तुम्हे मैं जानता हूँ जैसे 

जनम जनम का संग हैं 


दिल की बात जुबा से कहना 

ये थोड़ा सा मुश्किल हैं 

पर खुद को मैं रोक न पाऊ

इतना बेचैन ये दिल हैं 


वो पल दिल भूलेगा नहीं 

जिस पल हमारी मुलाकात हो 

जीवन में एक तमन्ना हैं 

तुमसे रोज दिल की बात हो 

मैं रहूँ या न रहूँ 

मेरी रूह तुम्हारे साथ हों ।

No comments

The Legacy of Scott Adams: Systems, Success, and the Final Message of 2026

The Architect of Satire: How Scott Adams Changed the Way We Work and Think (2026 Legacy) The creative world lost a monumental, albeit contr...

Powered by Blogger.